हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज़, पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में आज मौसम सफ बना हुआ है। हालाँकि प्रदेश के कुछ ही इलाकों में धुप खिली हुई है। बता दें कल से फिर प्रदेश में मौसम अपना मिजाज़ बदल सकता है। जिससे लोगों को फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 व दूसरा प 27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 25 से 29 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें प्रदेश के लोग और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक बर्फ के दीदार को तरस रहे है। परन्तु अभी तक न बारिश हुई है और न ही बर्फ़बारी। कल मौसम का मिजाज बदल सकता है। जिससे लोगों को बर्फ के दीदार भी हो सकते है।