Loading...

हिमाचल में कल से शुरू होंगी पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं…….

Ankita • 11 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर कोर्सिज की परीक्षाएं 12 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक करवाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई डेटशीट के अनुसार सीबीसीएस के अंतर्गत एमएससी बॉटनी/जूलॉजी प्रथम, द्वितीय व तृतीय सैमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 30 दिसम्बर तक के बीच चलेंगी।

इसके अलावा एमएससी कैमिस्ट्री की परीक्षाएं 12 से 28 दिसम्बर तक, एमएससी एनवायरनमैंटल साइंस की परीक्षाएं 12 से 27 दिसम्बर तक, एमएससी फिजिक्स की परीक्षाएं 12 से 28 दिसम्बर तक, एमएससी बायोटैक्नोलॉजी की परीक्षाएं 12 से 29 दिसम्बर तक, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षाएं 12 से 29 दिसम्बर तक, एमएससी फॉरैंसिक साइंस की परीक्षाएं 12 से 27 दिसम्बर तक आयोजित होंगी।

बता दें एमए जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन, एमए योगा, एमए भूगोल, एमए म्यूजिक, एमए तबला, एमए मनोविज्ञान, एमए ग्रामीण विकास, एमए डिफेंस, एमए आर्कियोलॉजी एंड एशिएंट हिस्ट्री, एमए राजनितिक विज्ञान, एमए सोशल वर्क, एमए पपुलेशन स्टडीज और एमए एजुकेशन की परीक्षाएं भी कल से शुरू होंगी।