हिमाचल में कल होगी सरकारी छुट्टी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कल यानि 22 जनवरी को सरकारी छुट्टी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संबंध में घोषणा भी कर दी है। बता दें पवित्र नगरी अयोध्या श्रीराम के आगमन के लिए तैयार है। 22 जनवरी को रामलला के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है।
जिसके लिए पूरा भारत जश्न मना रहा है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज छठा दिन है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या नगरी में खूब जोर-जोर से तैयारी चल रही है।
सीएम सुक्खू ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 22 जनवरी को हिमाचल सरकार के सभी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कल आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया था परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है।