HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों कोविड-19 के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रदेश में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं जिससे संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लग गई है। इन दिनों राज्य में 20 के करीब मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि मौजूदा समय में कोविड-19 से किसी मरीज की जान नहीं जा रही है।
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 144 दर्ज की गई है। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 51 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से होने वाले मौतों का आंकड़ा अभी भी 4117 पर ही थमा हुआ है। वहीं हिमाचल प्रदेश में अब कोई भी जिला कोविड मुक्त नहीं है। प्रदेश में आधे से ज्यादा जिले जहां पहले कोविड मुक्त हो गए थे, तो वहीं अब सभी जिलों में कोविड के मामले हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





