Loading...

हिमाचल में चीनी की खरीद के लिए अधिक पैसे करने पड़ेंगे खर्च, इतने रुपए बढ़े दाम…

Ankita • 18 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब एपीएल राशनकार्ड धारकों को चीनी की खरीद के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। बता दें डिपुओं में एपीएल परिवारों को अब 33 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चीनी मिलेगी। पहले यह दाम 30 रुपए किलो थे।

नए दाम तय होने के बाद अब उच्च स्तर से चीनी की सप्लाई शुरू हो गई है। बता दें प्रदेश में एपीएल कार्ड धारकों की संख्या करीब 12 लाख है। इसमें टैक्स देने वाले परिवार भी शामिल है। वहीं, दूसरी तरफ बाजार में भी चीनी के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।

पहले जहां 45 रुपए प्रतिकिलो चीनी मिल रही थी। वहीं, दाम अब पचास से पार हो गए है। उधर, सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल शर्मा ने बताया कि नए दाम तय किए गए हैं।