Loading...

हिमाचल में जनवरी से अक्तबूर तक इतने लोगों की सड़क हादसों में हुई मौत……

Ankita • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों का किया आंकलन

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आते हैं जिसमें कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसके अलावा कई लोग जख्मी भी हुए हैं। प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों का आकलन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाओं के आंकड़ों से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा कारण तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाना है। आए दिन कई लोग तेज गति से या लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अपनी जान गवां बैठते हैं।

बता दें इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर 2023 तक हिमाचल प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में 1870 दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें 729 लोगों की जान गई और 4814 लोग जख्मी हुए हैं। जिनमें तेज गति से वाहन चलाने पर 223 दुर्घटनाएं जबकि लापरवाही से वाहन चलाने पर 327 दुर्घटनाएं हुई है।

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश को दुर्घटना मुक्त राज्य बनाने के लिए 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 10 दिनों का सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है