Loading...

हिमाचल में जल्द चलेंगी 327 नई ई-बसें, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में

PARUL • 7 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल रोडवेज में जल्द ही 327 नई ई-बसें चलेंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दो कंपनियां बसों की खरीद के लिए आगे आई हैं। इनमें से एक कंपनी का चयन किया जाएगा।

निगम में 327 इलेक्ट्रिक बसें आने के बाद निगम में इलेक्ट्रिक बसों का आंकड़ा बढ़ जाएगा। हिमाचल देश का पहला राज्य होगा जिसके पास सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें होंगी।

दोनों कंपनियों ने निगम के तकनीकी पात्रता मानदंडों को पूरा किया है। कंपनियों के फाइनल होने के बाद अब निगम परचेज कमेटी बस खरीद पर शेष औपचारिकताओं को पूरा करेगी। छंटनी की प्रक्रिया के बाद कंपनी फाइनल की जाएगी।