हिमाचल में ड्रग विभाग ने पकड़ी नकली दवाइयां, गोदाम में करी छापेमारी..
HNN/ बद्दी
हिमाचल प्रदेश में आज ड्रग विभाग ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक गाड़ी और गोदाम से भारी मात्रा में नकली दवाओं की खेप पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली कि बद्दी की नामी दवा कंपनियों की नकली दवाइयां अवैध रूप से बनाई जा रही हैं।
जिसके बाद टीम ने बद्दी बैरियर पर दबिश दी तो एक क्रेटा कार को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो विभाग की टीम के भी होश उड़ गए। मौके से 8 डिब्बे बरामद हुए जिसमें से नकली दवाइयां बरामद हुई। बड़ी बात तो यह है कि यह नकली दवाइयां शातिर बद्दी के नामी उद्योगों के नाम से फर्जी तरीके से बेच रहे थे।
जिसके बाद नकली दवाइयों की खेप के साथ पकड़े गए मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल की निशानदेही पर एक गोदाम में भी छापेमारी की गई। जहां हजारों की तादाद में नामी कंपनियों की नकली दवाइयां और रॉ मैटीरियल बरामद हुआ है। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने खबर की पुष्टि की है।