Loading...

हिमाचल में ताजा बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, 200 से अधिक सड़कें बंद

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बर्फबारी के कारण जहां 239 सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं। बिजली ट्रांसफार्मर के ठप होने से कई क्षेत्र अंधेरे के आगोश में आ गए हैं।

जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग और एक नेशनल हाईवे समेत 239 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। वहीं, प्रदेश में 729 ट्रांसफार्मर और 29 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।