Loading...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से 3 बच्चों की गई जान

PARUL • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां रायपुर सहोड़ा में तालाब में डूबने से तीन प्रवासी बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मृतक बच्चों की पहचान पंकज (8) पुत्र प्रसादी, मुकेश (11) पुत्र बारदेश व सोनू (9) पुत्र सुरेश निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे रायपुर सहोड़ा में रह रहे थे। वह तालाब में नहाने गए हुए थे। इस दौरान तीनों बच्चे डूब गए।

तालाब में डूबने से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की।