हिमाचल में दर्दनाक हादसा: सड़क से लुढ़क कर ब्यास नदी किनारे गिरी कार, दो लोगों की मौत
HNN/ कुल्लू
हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमे 2 व्यक्तियों की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी में 3 लोग सवार होकर कही जा रहे थे कि जैसे ही गाड़ी वाहंग के समीप कुलंग के पास पहुंची तो सड़क पर पाला जमने के कारण गाड़ी स्किड होकर ब्यास नदी के किनारे जा गिरी।
हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। डीएसपी मनाली हेमचंद वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा जब गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त हालत में खाई में देखा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य शुरू किया और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
यहाँ चिकित्सकों ने दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए व्यक्ति का उपचार अस्पताल में चल रहा है।