लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में नए साल का जश्न मनाने का क्रेज, लाखों की तादाद में पहुंचे पर्यटक

Ankita | 31 दिसंबर 2023 at 2:13 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मनाली

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए हज़ारों की संख्या में मनाली और लाहौल स्पीति का रुख कर रहे है। जिसके चलते यहाँ के तमाम पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों का रुख करने का क्रेज देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों पर जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं।

क्रिसमस में भी बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश में पर्यटक पहुंचे थे। इसी तरह नए साल के जश्न के लिए भी यहां लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है। क्रिसमस के मौके पर तो मनाली की सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी। अनुमान है कि 60 से 70 हजार पर्यटक मनाली पहुंच गए हैं। 31 दिसंबर शाम तक यह आंकड़ा एक लाख का आंकड़ा पार होने की उम्मीद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला में विंटर कार्निवल की तैयारियां जोरों पर चल रही है। विंटर कार्निवल के दौरान 3 और 5 जनवरी को मालरोड में महानाटी का आयोजन होगा। इसमें महिलाएं पारंपरिक परिधानों में नाटी डालेंगी। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार पर्यटकों के लिए नए साल का जश्न खास होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]