Loading...

हिमाचल में नकली दवा बनाने और बेचने के धंधे का भंडाफोड़, आरोपी फरार

Ankita • 12 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस ने नकली दवा बनाने और बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। वहीं आरोपी मौके से फरार भी हो गया है। बताया जा रहा कि आरोपी बसोली गांव में बीते करीब 25 साल से रह रहा था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

आरोपी से पुलिस व अन्य जांच एजेंसियों से बचने के लिए मदनपुर बसोली में ही एक दुकाननुमा कमरा और एक अंडरग्राउंड टंकी तैयार की हुई थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार सुबह बसोली गांव पहुंचकर उस स्थान पर दबिश दी, जहां आरोपी दवाइयां तैयार करता था। पुलिस को झाड़ियों में बड़ी मात्रा में जलाए हुए दवाओं के रैपर भी मिले हैं।

इसके अलावा मशहूर दवा कंपनियों के नाम से छपे रैपर के रोल भी बरामद किए गए हैं। इनका लेवल लगाकर आरोपी दवाइयां बेचता था। इसके अलावा दवाई तैयार करने से जुड़े जरूरी उपकरण भी पुलिस के हाथ लगे हैं। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।