हिमाचल में पत्नी की मौत के 5 मिनट बाद पति ने भी त्यागे प्राण, क्षेत्र में शोक की लहर
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में पति-पत्नी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पहले पत्नी की मौत हुई और उसके 5 मिनट बाद पति ने भी संसार त्याग दिया। वही दोनों पति-पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतकों की पहचान कलूर गांव निवासी 68 वर्षीय सरोज कुमारी व 72 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है। मामला नादौन के कलूर गांव का है।
यहां सरोज कुमारी और उनके पति राम सिंह सुबह के वक्त नाश्ते की तैयारी कर रहे थे कि तभी अचानक सरोज कुमारी की मौत हो गई। पति को जब इसका पता चला तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी 5 मिनट बाद दम तोड़ दिया। जिसके बाद शाम के वक्त दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि दंपत्ति के दो बेटे हैं जिनमें से बड़ा बेटा भारतीय सेना में तैनात है।