Loading...

हिमाचल में पर्यटक ने नदी में दौड़ा दी थार, पुलिस ने इतने का काटा चालान…..

Ankita • 26 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल स्पीति

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में चंद्रभागा नदी में एक सैलानी ने अपनी थार गाड़ी ही नदी में उतार दी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

वहीं लाहौल स्पीति पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए इस वाहन के मालिक के खिलाफ यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहन का मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत 3500 रुपए का चालान काटा है।

मामला रविवार शाम का है जब चार से पांच युवक नदी के पार बैठे हैं। एक पर्यटक नदी के बीच से वाहन चलाकर नदी को पार कर जाता है। हालाँकि गनीमत यह रही कि इन दिनों नदी का पानी काफी कम है नहीं तो वाहन में सवार सैलानी किसी हादसे का भी शिकार हो सकते थे।