Loading...

हिमाचल में पहली बार शिशुओं को लगेगा आईपीवी-3 का टीका

PRIYANKA THAKUR • 19 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में पहली बार स्वास्थ्य विभाग शिशुओं को पोलियो रोधी बूस्टर डोज लगाएगा। शिशु पोलियो की चपेट में न आएं, इसके लिए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान 2022-23 में संशोधन किया गया है। अब नौ माह के हर शिशु को इन-एक्टिव पोलियो वायरस वैक्सीन-3 (आईपीवी-3) की बूस्टर डोज लगेगी। भारत सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। 

हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग एक जनवरी 2023 से नौ माह की आयु पूर्ण कर चुके हर शिशु को आईवीपी-3 का टीका लगाने की तैयारी कर रहा है। बता देें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में पोलियो के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है, जिसके बाद आईपीवी-3 का टीका लगाने के निर्देश जारी हुए हैं।

टीकाकरण कार्ड में होगा दर्ज
स्वास्थ्य विभाग के सर्वे और ड्यू लिस्ट में जो शिशु एमआर-1 के लिए तय है, वह आईपीवी-3 के लिए भी पात्र रहेगा। टीकाकरण कार्ड में इसे दर्ज किया जाएगा।