लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, खुशी से झूम उठे सैलानी

Ankita | 31 दिसंबर 2023 at 12:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बीती रात ताजा हिमपात हुआ है। जिस कारण प्रदेश के कई भागों में ठंड बढ़ गई है। लाहुल-स्पीति, रोहतांग समेत ऊंचाई वाले भागों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जबकि बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी खुशी से झूम उठे हैं। बता दें अटल टनल से सटे सिस्सू-कोकसर पर्यटकों की पहली पसंद बन गए हैं।

लिहाजा पर्यटन स्थल सिस्सू में भारी संख्या में पर्यटक वाहनों की लाइन लग रही है। शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा तथा सीबी रेंज की चोटियों में फाहे गिरे। कई सैलानी यहां के कुदरत के नजारे को कैमरे और मोबाइल में कैद करते नजर आए, जबकि कुछ वीडियो कॉल कर परिजनों को यहां बर्फ का दीदार भी करवा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सैलानियों के मनोरंजन के लिए साहसिक गतिविधियों में जंपिंग, जोरबिंग, स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, जिपलाइन और राइडिंग का भरपूर आनंद लिया। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि नए साल के लिए पुलिस मुस्तैद है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]