Loading...

हिमाचल में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एचआरटीसी बस में सवार तस्कर से पकड़ी 50 लाख की हेरोइन

SAPNA THAKUR • 21 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला पुलिस ने शोघी में बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए लाखों रुपए की हेरोइन बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान सुमन कुमार निवासी गांव पहाड़ पनारी तहसील गुलमा जिला रांची झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

जानकारी अनुसार, पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने गश्त के दौरान शोघी के पास सोलन की ओर से आ रही एक एचआरटीसी बस को जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान जब पुलिस बस में चढ़कर जांच करने लगी तो एक युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इस दौरान जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 127.56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़ी गई इस हेरोइन की कीमत 50 लाख से अधिक की बताई जा रही है। एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरू ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।