Loading...

हिमाचल में पुलिस ने कार सवार 5 युवकों से बरामद की हेरोइन की बड़ी खेप, गिरफ्तार

Ankita • 21 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप सहित कार सवार 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार निवासी जलपेहड़ तहसील जोगिंद्ररनगर, छविंद्र कुमार निवासी सुनाग तहसील निहरी, प्रदीप सेन निवासी धारंडा तहसील मंडी, जीत सिंह निवासी जनेड़ रंधाड़ा तहसील मंडी और मोहम्मद इरफान निवासी गांव बघेरी तहसील पधर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुछ युवक कार में सवार होकर आ रहे हैं जिनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दमकल विभाग के कार्यालय के पास नाकाबंदी की। जिसके बाद टीम ने सामने से आ रही गाड़ी को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 268 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने की है।