हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ने के आसार बन गए हैं। इस हफ्ते पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है तो वहीं मैदानी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार बने हुए हैं।
लिहाजा मौसम करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों आज से छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
मौसम विभाग ने 28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है, वहीं निचले भागों में बारिश के आसार हैं।