हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, 2 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

The-weather-will-remain-lik.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। इस दौरान प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तो कुछ भागों में बारिश के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 व 23 दिसम्बर को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई हैं।

राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं प्रदेश में 21 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुप खिली हुई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है।