Loading...

हिमाचल में फिर कांपी धरती: मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Ankita • 5 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें आज जिला मंडी के किओली थुनाग में भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें यह झटके मंगलवार सुबह करीब 6:56 बजे महसूस किए गए।

हालाँकि इस भूकंप से क्षेत्र में किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 आंकी गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके जमीन के भीतर पांच किलोमीटर तक की गहराई में महसूस किए गए। वहीं महसूस किये गए झटकों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।