लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा , ट्रक पलटने से चालक की मौत

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / सोलन

कालका-शिमला हाईवे पर हादसा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कालका-शिमला हाईवे पर कंडाघाट के पास टनल के समीप बीती रात एक सेब से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्रैश बैरियर से टकराने के बाद पलटा ट्रक

सूत्रों के अनुसार, यह ट्रक ठियोग से फरीदाबाद के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में यह क्रैश बैरियर से टकरा गया, जिसके बाद सड़क किनारे बनी नाली में अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस जांच में जुटी, हादसे के कारणों की पड़ताल जारी

हादसे की सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस की टीम थाना प्रभारी वीर सिंह नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि मृतक ट्रक चालक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को तत्काल कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, अभी तक दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे के पीछे चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार, या फिर तकनीकी खराबी का मामला हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]