HNN / कुल्लू
हिमाचल में एक के बाद एक सड़क हादसे पेश आ रहे हैं। अब हादसा कुल्लू जिला के आनी में पेश आया, जिसमे दो सगे भाइयों की मौत हो गई है और एक युवक घायल हुआ है। मृतकों में एक की आयु 23 व दूसरे की दस वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे के आसपास आनी से लगभग 14 किलोमीटर दूर रानाबाग के पास पेश आया।
यहां पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आनी के रहने वाले दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की पुष्टि डीएसपी आनी रविन्द्र सिंह नेगी ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जाँच कर रही है।

