HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। राज्य में पहले जहां संक्रमण के मामले नियंत्रण में थे तो वहीं अब इनमें पहले की अपेक्षा इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में जो एक्टिव केस पहले 50 के करीब थे अब वही बढ़कर 140 हो गए हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग में चिंता में आ गया है।
पहले रोजाना जहां 10 के करीब ही एक्टिव केस सामने आते थे तो वहीं अब यह बढ़कर 25 से 30 के करीब पहुंच गए हैं। वीरवार को संक्रमण के 33 नए मामले आने के बाद पिछले 24 घंटे के दौरान 25 और केस सामने आए। कांगड़ा में सबसे ज्यादा नौ नए मामले आए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वहीं हमीरपुर व मंडी में पाचं-पांच, लाहुल स्पीति में तीन, बिलासपुर, चंबा और शिमला में एक-एक नया मामला आया है। कांगड़ा में 51 सक्रिय केस हैं, जबकि शिमला में 25 और सोलन मे 14 हैं। कुल्लू अभी कोरोना मुक्त जिला बना हुआ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





