हिमाचल में फिर बढ़े सीमेंट के दाम, अब इतने रुपये का मिलेगा प्रति बैग…..
HNN/ शिमला
सूबे में एक महीने के भीतर सीमेंट के दो बार दाम बढ़ने से लोगों की जेब में इसका खासा असर पड़ने वाला है। पांच रुपये प्रति बैग दाम बढ़ने से अब एक सीमेंट का बैग 440 से 445 रुपये हो गया है। यह दाम हिमाचल में लोगों को अब सीमेंट के देने होंगे।
यहीं नहीं, यह दाम सिर्फ एसीसी ही नहीं बल्कि प्रदेश में चल रही सभी सीमेंट कंपनियों ने बढ़ाए हैं। जिससे अब सीधे तौर पर लोगों को निर्माण कार्य करने का खर्चा बढ़ सकता है। जानकारी के अनुसार एसीसी सीमेंट का दाम 440 रुपये से बढ़कर 445 रुपये हो गया है।
वहीं, एसीसी गोल्ड के दाम 480 से 485 रुपये हो गए हैं। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट के दामों में भी पांच रुपये बढ़ोतरी हुई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 440 रुपये प्रति बैग से बढ़कर 445 रुपये प्रति बैग हो गए हैं। अंबुजा सीमेंट के दाम 440 से 445 रुपये प्रति बैग हो गए हैं
गौरतलब है कि इससे पहले सिंतबर महीने में 10 रूपये प्रति बैग बढ़ाया गया था और एक माह के भीतर पांच रुपये और बढ़ाने से यह फैसला लोगों के लिए भारी पड़ रहा है।
