हिमाचल में फिर बर्फबारी का पूर्वानुमान, माइनस तापमान में पानी की पाइपें हुई जाम
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज हो गई है। ताजा बर्फबारी से एक तरफ जहां प्रदेश की चोटियां सफेद हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार गिरता तापमान लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।
आलम यह है कि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में माइनस तापमान के कारण पेयजल पाइपें जम गई है। ऐसे में लोगों के घर में जल नहीं आ रहा है। लोग आग जलाकर इन्हें पिघलाने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, 28 जनवरी को मौसम के एक बार फिर से करवट बदलने की संभावना है। इस दौरान 29 जनवरी को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है।