लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार…..

Ankita | 23 नवंबर 2023 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में 2 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार है। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 27 से 28 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश के मध्य व ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। जानकारी के मुताबिक, मैदानी व निचले भागों में मौसम साफ बना रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]