Loading...

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान कई भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 10 से 12 अप्रैल तक कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। बता दें हिमाचल के मैदानी जिलों में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप खुली हुई है। तेज धूप से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

चटकती धूप खिलने से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब फिर मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।