हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है। बता दें यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।