लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में फिर हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस, अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसी

SAPNA THAKUR | 9 मार्च 2022 at 2:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस हादसे का शिकार हो गई है। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसी जिससे तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

इसके साथ ही दुकान के आस पास भी कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे किसी के जानी नुक्सान की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो की बस हरिद्वार से चंबा जा रही थी कि अम्ब पहुंचने पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अम्‍ब बाजार में सड़क किनारे दो दुकानों के आगे बनाए गए लोहे के शेड को तोड़ते हुए तीसरी दुकान में जा घुसी। हादसे का कारण चालक को नींद का झोंका आ जाना बताया जा रहा है। हालांकि बस चालक मंजीत का कहना है कि हादसा एक बाइक चालक को बचाते समय पेश आया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]