Loading...

हिमाचल में फिर 4 दिन बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

Ankita • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ बना हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में हल्की धुप के साथ बादल छाए हुए है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

इसके अलावा प्रदेश में मौसम फिर से करवट भी ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

कई स्थानों पर अंधड़ और बिजली गिरने के आसार हैं। बीते 2 दिनों हुई बारिश से प्रदेश के लोगों ने गर्मी से भी कुछ राहत ली है।