Loading...

हिमाचल में फैक्ट्री के मलिक ने मजदूर को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना हरोली के तहत टाहलीवाल क्षेत्र में एक फैक्ट्री के मलिक द्वारा मजदूर की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरि नंदन राम (40) उर्फ भूरा पुत्र लक्ष्मी राम, गांव कुंडलपुर जिला बेतिया बिहार के तौर पर हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही फैक्ट्री मालिक संत प्रकाश निवासी प्लॉट 45 इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के मलिक और मजदूर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि फैक्ट्री के मलिक ने गोली चलाकर मजदूर की हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।