Loading...

हिमाचल में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तीन नेशनल हाईवे समेत 216 सड़कें अवरुद्ध

Ankita • 11 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश भर में शीतलहर है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वही, बर्फबारी होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाहौल स्पिति, मनाली, रोहतांग, किन्नौर, चंबा, कुल्लू व कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियों सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

भारी बर्फ़बारी के कारण हिमाचल में तीन नेशनल हाईवे समेत 216 सड़कें अवरुद्ध हैं। दारचा शिंकुला मार्ग और पांगी किलाड़ हाईवे 26 हिमस्खलन होने के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क नेशनल हाईवे-505 ग्रांफू से काजा तथा समदो से लोसर भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत हिदायत दी हैं की बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा न करें।