हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार और शुक्रवार को बारिश, बर्फबारी, अंधड और ओलावृष्टि का येलो और 13 व 14 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बता दें बुधवार को मौसम खराब रहने के येलो अलर्ट के बीच रोहतांग, बारालाचा सहित कुल्लू-लाहौल की चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई।
इसके अलावा जिला चंबा में झमाझम बादल बरसे। कुल्लू और मंडी में अंधड़ ने तबाही मचाई। बता दें हिमाचल के मैदानी जिलों में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप खुली हुई है। अब फिर मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।