हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज़ बिगड़ सकता है। आज कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी व अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 4 दिन बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम ने यह बदलाव आएगा। बता दें 29 व 30 मार्च के लिए कई स्थानों पर भारी बारिश, अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 व 31 मार्च के लिए कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।