Loading...

हिमाचल में बार-बार सैंपल फेल होने वाली दवा कंपनियों के लाइसेंस किए जाएंगे रद्द

Ankita • 25 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में दवाओं के सैंपल फेल होने पर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दवाइयों के सैंपल फेल होने से प्रदेश की छवि पर बुरा असर पड़ता है। इस तरह के मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।

हिमाचल में 25 उद्योगों की 40 दवाओं के सैंपल बल्क में फेल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बद्दी फार्मा क्षेत्र की कुछ कंपनियों के दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इन सभी कंपनियों को नोटिस भेज दिए गए हैं। इस पर विभाग तफ्तीश कर कार्यवाही करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बार-बार सैंपल फेल होने वाली कंपनियों को लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। वहीं, इन्हें दवाओं का उत्पाद न किए जाने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। दवाओं की खरीद के लिए अब स्पेशल बोर्ड ऑफ ऑफिसर की स्वीकृति अनिवार्य है। ये ऑफिसर मानक देखकर ही दवाओं की खरीद करेंगे।