HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक बीएड प्रशिक्षु द्वारा सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों से मारपीट का मामला सामने आया है। बीएड प्रशिक्षु द्वारा मारपीट की इस घटना में घायल हुए 22 विद्यार्थियों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें सातवीं कक्षा के उक्त विद्यार्थी बीएड प्रशिक्षु पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं।
मामला कुल्लू जिले के राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी का है। यहाँ एक बीएड प्रशिक्षु ने सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को डंडे से पीट डाला। विद्यार्थियों ने कहा कि जब उनका मैथ का लास्ट पीरियड था तो बीएड प्रशिक्षु प्रणव अचानक ही क्लास रूम में आ गए और बिना किसी वजह के पूरी क्लास को मारने लगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
क्लास में उस वक्त 30 के करीब बच्चे थे। जिसके बाद 22 विद्यार्थियों का तेगूबेहड़ अस्पताल में उपचार करवाया गया। बच्चों के बाजू व पीठ पर डंडों की चोट के निशान भी पाए गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





