Loading...

हिमाचल में ब्रेक फेल होने की वजह से पलटा टेंपो, एक की मौत, 7 जख्मी

Ankita • 28 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में एक के बाद एक सड़क हादसे पेश आ रहे है। ताजा मामला जिला ऊना के हरोली उपमंडल स्थित होशियारपुर रोड का है, यहां एक टेंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की जान चली गई है।

वहीं 7 लोग जख्मी हुए है। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से रीजनल अस्पताल पहुंचाया गया। एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने के चलते पीजीआई रैफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के जालंधर निवासी कारीगर टेंपो में सवार होकर बडूही शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही पंडोगा पहुंचे तो अचानक ही टेंपो की ब्रेक फेल हो गई, जिससे कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के दौरान एक कारीगर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सात लोग बुरी तरह जख्मी हुए है। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।