हिमाचल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी, सावधानी बरतें लोग

WEATHER.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी कुछ दिन और सताएगा। प्रदेश में अभी भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश के चलते जगह जगह भूस्ख़लन की घटनाएं भी सामने आ रही है। प्रदेश में अभी भी सैंकड़ो मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हुए है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत 13 अगस्त तक प्रदेश के आठ जिला कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन और शिमला जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के चलते प्रदेश में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। इसे देखते हुए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने टूरिस्ट और स्थानीय लोगों को एडवाइजरी जारी है।

प्रदेश में बीती रात से हो रही भारी बारिश से 450 से ज्यादा सड़कें फिर से बंद हो गई है। वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।