हिमाचल में भीषण अग्निकांड: कपड़े की दुकान सहित मेडिकल स्टोर जलकर राख, करोड़ों का नुक्सान
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भीषण अग्निकांड में 3 दुकानें जलकर राख हो गई है। पहले एक दुकान में आग लगी और देखते ही देखते अन्य दुकानें भी चपेट में आने से राख के ढेर में तब्दील हो गई। सुबह 4:00 बजे के करीब पेश आए इस अग्निकांड में चारों दुकानों का सामान जलकर राख हो गया है जिससे करोड़ों का नुक्सान हुआ है।
हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार, चंबा के साहो बाजार में सुबह चार बजे के करीब दुकानों में आग लग गई जिससे नरेश महाजन पुत्र जगदीश महाजन निवासी साहो की तीन दुकानें जलकर खाक हो गई।
इतना ही नहीं आग लगने से अन्य दुकानों को भी नुक्सान पहुंचा है। डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा अजय कपूर ने कहा कि आग लगने से कपड़ों की दुकानों सहित मेडिकल स्टोर को नुक्सान हुआ है। बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था।