Loading...

Accident / कालाअंब में ओवरटेक के दौरान बाइक ने महिला को मारी टक्कर, दो लोग घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 46 Mins Ago • 1 Min Read

Accident / कालाअंब क्षेत्र के मेन थाप्पल में स्लीपवेल कंपनी के पास ओवरटेक कर रही एक मोटरसाइकिल ने सड़क पर पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट आई, जबकि मोटरसाइकिल भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/कालाअंब

पुलिस को दी शिकायत में इस्लामनगर, सढौरा, जिला यमुनानगर निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि 21 सितंबर को वह मोटरसाइकिल से कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। मेन थाप्पल में स्लीपवेल कंपनी के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल नंबर HR 02 AD-4504 के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक ने सड़क पर पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोटें आईं। हादसे के बाद मोटरसाइकिल भी सड़क पर गिर गई।

घायल महिला को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया

घायल महिला की पहचान हेमा देवी, पत्नी रविन्द्र प्रसाद भगत, निवासी बहादुरपुर पटोरी, जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मेन थाप्पल में रह रही है। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। मोटरसाइकिल चालक की पहचान पंकज शर्मा, पुत्र रमेश शर्मा, निवासी सढौरा, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस थाना कालाअंब में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच जारी है।

Related Topics: