HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश में आज एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से भाई-बहन की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान परीक्षित व अंकिता के रूप में हुई है। हादसा आज दोपहर सुबाथू के साथ लगते गंबर पुल के पास पेश आया। इस दौरान एक गाडी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे खड्ड में जा गिरी।
जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। लिहाजा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से गाड़ी में सवार भाई-बहन को निकाला गया परंतु तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दोनों दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने चंडीगढ़ से दाड़लाघाट के कसोल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा पेश आया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





