Loading...

हिमाचल में मानसिक रूप से अक्षम युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 11 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के पुलिस थाना शाहतलाई के तहत एक गांव की मानसिक रूप से अक्षम युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी का पुलिस द्वारा मेडिकल करवा लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश करके ही आगामी कार्यवाही अमल में ले जाएगी।

गौरतलब है कि पीड़िता युवती के भाई ने बताया कि मंगलवार सुबह रोजाना की तरह उसने खाना बनाया और वह गाय को रोटी देने के लिए चला गया। इस दौरान वह अपनी बहन को रसोईघर में छोड़ गया था। उसने बताया कि जब वह घर वापस आया तो उसने देखा कि उसकी बहन रसोईघर में मौजूद नहीं थी। इसी बीच घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेतों में उसे बहन की आवाज सुनाई दी।

उसने देखा कि खेत में उसकी बहन के साथ एक व्यक्ति जोर जबरदस्ती कर रहा था। जब तक उसका भाई वहां पहुँचता तब तक व्यक्ति वहां से भाग गया था। पीड़िता के भाई ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था तथा बुधवार शाम को उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।