हिमाचल में मार्च माह में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बरसे मेघ
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में इस साल मार्च माह में सामान्य से 24 फीसदी अधिक मेघ बरसे है। एक से 31 मार्च तक प्रदेश में 140.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 113.4 मिलीमीटर को सामान्य माना गया है।
मार्च के दौरान सिरमौर जिला में सबसे अधिक 120 फीसदी और चंबा में सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार जिला बिलासपुर सामान्य से 87 फीसदी, हमीरपुर में 47, कांगड़ा में 10, किन्नौर में एक, कुल्लू में 68, लाहौल-स्पीति में 15, मंडी में 77, शिमला में 37, सोलन में दो और ऊना में 71 फीसदी अधिक बारिश हुई।
उधर, बीते वर्ष मार्च के दौरान प्रदेश में सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज थी। मार्च में 66.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई थी।