हिमाचल में मिला नौ फीट लंबा अजगर, लोगों में दहशत का माहौल
HNN/ काँगड़ा
हिमाचल में नौ फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। मामला जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां के गांव सपडू का है। यहाँ ग्रामीणों ने एक अजगर को दिखा जोकि 9 फीट लंबा था।
अजगर को सामने पाकर ग्रामीणों के भी रोंगटे खड़े हो गए। जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू करने के लिए अभियान शुरू किया गया। इस दौरान टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।