Loading...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, चूड़धार चोटी सहित अन्य भागों में हुई बर्फबारी

Ankita • 17 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में जहां मौसम साफ बना हुआ है। तो वहीं आज प्रदेश की ऊंची चोटियों पर अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। ऐसे में बाहरी राज्यों से आए पर्यटक बर्फबारी को देख झूम उठे। पर्यटकों की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा।

पर्यटक बर्फ के फाहों में खूब झूमें। उन्होंने बर्फ के फाहों में खूब मस्ती की। बता दे कि आज बुधवार शाम को मौसम के करवट बदलते ही ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया था। ऊँची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने से तापमान में भी गिरावट आई है।

बता दें प्रदेश के शिमला जिले के चांशल, नारकंडा, हाटू पीक,खड़ा पत्थर, चूड़धार चोटी सहित अन्य उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बुधवार शाम हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।