हिमाचल में मौसी और भांजी का घर से अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत नाणा पंचायत से माैसी और भांजी का घर से अपहरण कर लिया गया है। इस बाबत बीरूदीन पुत्र हुसैन अली निवासी नाणा ने आठ लोगों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में बीरूदीन ने बताया कि वह और उसके परिवार के सदस्य बीते शनिवार को शाम 6:00 बजे जोलना (कोटला) में रिश्तेदार के घर शादी में गए थे।
उन्होंने बताया कि घर में बेटा बशीर अल्ली, लड़की और दोहती थे। उन्होंने बताया कि रात को कुछ लोग गाड़ी में आए और बेटे को कमरे में बंद करके दोनों लड़कियों (मौसी और भांजी) को अगवा करके ले गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार को सुबह 6:00 बजे जब घर पहुंचे तो लड़का कमरे में बंद था, जबकि लड़कियां घर पर नहीं थीं। लड़के ने बताया कि वह छह लोगों के नाम जानता है जबकि अन्य का नाम नहीं जानता। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।