Loading...

हिमाचल में यहां फिर फटा बादल, दो पुल क्षतिग्रस्त, यह मार्ग बंद….

Ankita • 3 Aug 2024 • 1 Min Read

काजा के सगनम में भी फटा बादल, महिला की मौत

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश से कई जगह तबाही के मंजर भी देखने को मिल रहे है। जानकरी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात लाहौल-स्पीति के दारचा-शिंकुला मार्ग पर दारचा से लगभग 16 किमी दूर बादल फटा। बादल फटने से दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए है।

एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि शिंकुला दर्रा होकर दारचा से जांस्कर सड़क यातायात के लिए बंद है। उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन मार्ग को बहाल करने में जुटा है। लेकिन नुकसान अधिक होने से करीब 2-3 दिन का समय लग सकता है।

उधर, काजा उपमंडल के सगनम गांव में भी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बादल फट गया। बादल फटने से बाढ़ के साथ आए मलबे में एक गाड़ी दब गई, जिससे कि महिला की जान चली गई। मृतक महिला की पहचान जंगमो (55) पत्नी पदम दुर्जे निवासी सगनम के रूप में हुई है।