Loading...

हिमाचल में यहां बनेगा प्रदेश का पहला ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक…..

Ankita • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल के जिला मंडी में प्रदेश पहला ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनने जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली व चंडीगढ़ समेत बड़े शहरों में ही इस तरह व्यवस्था है। जिला में ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है।

बता दें इस पर अमूमन 10 से 15 लाख रुपए तक खर्च होने का अनुमान रहता है। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन द्वारा ट्रैक बनाने के लिए खलियार में जमीन देखी गई है। परंतु अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इसी जगह पर ट्रैक बनेगा।

बता दें ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर चालक का टेस्ट होगा। सीसीटीवी से हर एंगल पर पूरी नजर रहेगी। सभी कड़ियां सही तरीके से पार करने के बाद ही टेस्ट पास होगा।

वाहन चालक को इन ट्रैक सही तरीके और सभी नियमों के अनुसार गुजरना होगा। यह पार करते ही चालक लाइसेंस के लिए टेस्ट पास कर पाएगा। यह ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक गुणवत्तापूर्ण ड्राइवर तैयार करता है।